एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बेटे अव्यान की पहली झलक

By: Anjali Kushwaha

मुंबई: अभिनेत्री दिया मिर्जा के बेटे अव्यान की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हालाँकि दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन उनके हाथ की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. इस तस्वीर में उनके बेटे ने हाथ में झंडा पकड़ा हुआ है. तस्वीर को साझा करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, ‘आप हमेशा आजाद अव्यान बनें रहे’. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही कई सितारों ने भी इस तस्वीर पर उन्हें बधाई दी.

दीया मिर्जा की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा, ताहिरा कश्यप, अमृता सुभाष, मिलिंद गडगकर, विनीता चैतन्य जैसी कई हस्तियों ने दिल के इमोजी के साथ अपना प्यार दिखाया. कई फैंस और सेलिब्रिटीज ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दिए.

बता दें कि दीया मिर्जा के बेटे का जन्म 14 मई को हुआ था. दरअसल दिया मिर्जा की प्रेग्नेंसी में थोड़ी दिक्कतें आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें ऑपरेशन के जरिए प्री-मैंच्योर बेबी को जन्म देना पड़ा.

गौरतलब है कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने 15 फरवरी को शादी की थी. इससे पहले उनकी शादी साहिल सांगा के साथ हुई थी.

Exit mobile version