फ़रार ईनामी आरोपी प्यारे मियां श्रीनगर से गिरफ्तार

भोपाल – थाना शाहपुरा के अपराध क्रमांक 372/20 धारा 376, 376(2)N, 365(A), 120(B) IPC एवं 5/6 पॉक्सो में 30 हजार रुपये के फ़रार ईनामी आरोपी प्यारे मियां उर्फ अब्बा के श्रीनगर में फरारी काटने की सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को हिरासत में लिया जा चुका हैं। प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस भोपाल की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है तथा आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। 

Exit mobile version