खोजें

NCRB रिपोर्ट के अनुसार, बाल अपराध, महिला अपराध और आदिवासी उत्पीड़न में एमपी सबसे आगे 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

महिला अपराध हो, बाल अपराध हो या फिर लगातार हो रही आदिवासियों की हत्या.
  • बाल अपराध, महिला अपराध और आदिवासी उत्पीड़न में एमपी सबसे आगे 
  • अपराधों में नंबर एक पर है प्रदेश 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में लगातार अपराध हो रहें हैं, फिर चाहे वो महिला अपराध हो, बाल अपराध हो या फिर लगातार हो रही आदिवासियों की हत्या. NCRB की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में आदिवासियों के उत्पीड़न में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। रिपोर्ट ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश 2020 के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अपराध 20% बढ़े हैं और 2401 मामले दर्ज हुए हैं. 

बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है प्रदेश 
NCRB के ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बच्चों संग अपराध के मामले भी बढ़े हैं। जिसके चलते देशभर में बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य मध्यप्रदेश बना है। प्रदेश में बच्चे असुरक्षित है. रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, बच्चो के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार अभी तक इन अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है. 

कमलनाथ ने किया ट्वीट 
इन आंकड़ों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सूबे की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 1 साल में 20 फ़ीसदी आदिवासियों पर अत्याचार बढ़े हैं। बाल अपराध, मासूमों के साथ दुष्कर्म में भी एमपी पहले पायदान पर है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह है शिवराज सरकार के 16 वर्षों के विकास की तस्वीर। जब से प्रदेश में शिवराज सरकार आयी है आदिवासी , दलित , शोषित वर्ग पर उत्पीड़न व दमन की घटनाएँ बढ़ी है , दुष्कर्म की घटनाएँ रोज़ घटित हो रही है, अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद है, क़ानून का कोई ख़ौफ़ नही बचा है।

Exit mobile version