
धार :- इंदौर अहमदाबाद हाई वे पर भीषण सड़क दुर्घटना, इतने लोगों की हुई मौत
धार/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क दुर्घटना हुई जहां 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वही 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसडीएम सोलंकी ने बताया कि घटना करीब रात 2:45 की है. कलेक्टर ने सभी घायलों को मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है.
अच्छा उस दौरान हुआ जब सड़क पर पंचर पिकअप वाहन खड़ा था और पीछे से तेज गति में आए टैंकर ने उसे टक्कर मार दी. मामले में 24 लोग घायल हैं यह पूरा घटनाक्रम चिखलिया गांव के पास हुआ. जैसे ही पिक अप को टक्कर लगी पिक अप में मौजूद मजदूर उछल कर बाहर जा गिरे जहां 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल है आपको बता दें कि लगभग 40 मजदूर पिकअप में सवार थे.
भारत गैस के टैंकर से टक्कर लगने पर मजदूरों की मौत हो गई चश्मदीद कैलाश ने बताया कि हम सोयाबीन काटने केशर गए थे. पिकअप पंचर हो गई जिसके बाद कुछ लोग और ड्राइवर उतरकर टायर बदलने में लग गए और वहीं पर थोड़ी ही दूर आगे कुछ लोग वॉशरूम को चले गए. पर उतने ही देर में तेज गति से भारत गैस के टैंकर पीछे से आई और पिकअप में टक्कर मार दिया जिसके बाद जब तक वह दौड़ कर आते लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे.
कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से घायलों और मृतकों की हर संभव मदद करने की गुजारिश की है.