Breaking:- जबलपुर में ऑटो चालक को बर्बरता से पीटने वाले अभिषेक दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

जबलपुर में ऑटो चालक को बर्बरता से पीटने वाले अभिषेक दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

 जबलपुर / गरिमा श्रीवास्तव:- 
 जबलपुर में एक लोडिंग ऑटो ड्राइवर को बड़ी बर्बरता से पीटने वाला आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी काफी दिनों से फरार था जिसके बाद आज जबलपुर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. उसकी गिरफ्तारी के बाद जबलपुर में उसका जुलूस निकाला गया. 
 इससे पहले घटना के बाद 2 सह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. अक्षय शिवहरे और मनोज दुबे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया था. 
 नहीं अभी भी एक आरोपी फरार है आरोपी चंदन सिंह का पता पुलिस लगातार लगा रही हैं 


 मामले में लाल रंग की स्विफ्ट कार एवं बुलेट को जप्त किया गया है. आपको बता दें कि मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे और गुड़ी के ऊपर पहले से ही कई अपराध पंजीबद्ध हैं. पर उसकी आदत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है वह लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा  था. 
 बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर द लोकनीति का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति बड़ी बर्बरता से एक लोडिंग ऑटो ड्राइवर को पीट रहा था. जिसके बाद तेजी से लोगों ने वीडियो को शेयर किया और सर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Exit mobile version