
मैहर:- आम आदमी पार्टी ने मैहर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजी पुष्पेंन्द्र सिंह को सौपी गई अहम जिम्मेदारी
मैहर/सैफी खान:- संगठन विस्तार के तहत आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा मैहर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व मैहर विधानसभा के प्रभारी इंजी पुष्पेंद्र सिंह को सतना जिले का संगठन मंत्री बनाया गया है। आने वाले नगरीय निकायों व पंचायत राज के चुनाव को देखते हुए ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इंजी पुष्पेंद्र सिंह को दी गई है व उनकी ही देखरेख में आने वाले चुनाव लड़े जाएंगे।