केजरीवाल के शपथग्रहण में "आम आदमी" ऑटो ड्राइवर, सफाई कर्मचारी बनेंगे खास मेहमान

केजरीवाल के शपथग्रहण में आम आदमी ऑटो ड्राइवर, सफाई कर्मचारी बनेंगे खास मेहमान

इस समारोह का आकर्षण  विशेष अतिथि के तौर  नामी चेहरों के साथ दिल्ली के आम आदमी भी बढ़ाएंगे।।
दरअसल केजरीवाल ने अपनी विशेष अतिथियों की सूची में 50 ऐसे आम लोगों को शामिल किया है जो ऑटो ड्राइवर ,सफाई कर्मचारी  और चपरसी हैं। 
रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
 शपथग्रहण समारोह में केजरीवाल ने प्रचंड जीत पर अपने आम वोटरों को सौगात देने का फैसला किया है जहां बड़े नेताओं अफसरों और वीआइपी के साथ अब उसी लाइन में आम आइमी बैठे नजर आएंगे। 
50 लोगों को किया गया शामिल
तैयार की गई सूची में कुल 50 लोगों को चुना गया जिनमें रिक्शा चालक, ऑटो ड्राइवर,चपरासी और सफाई कर्मचारी इसका हिस्सा बनेंगे।
रामलीला मैदान में होगा समारोह

शपथ ग्रहण समारोह रविवार को  दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा । 

Exit mobile version