दो लोगों के विवाद में बीच बचाव करने गए युवक को लगी गोली 

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- देश में आपने बहुत से वाद विवाद देखें होंगे लेकिन क्या कभी दूसरे या अपने दोस्तों और परिचित लोगों के झगडे के बीच बचाव भी करते होंगे लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप झगड़े को सुलझाने के उद्देश्य से जाओ और आपके ऊपर ही हमला होजाए ऐसी ही घटना मध्यप्रदेश  के जबलपुर स्थित कछपुरा रेल फाटक की है जहां दो युवकों के बीच हो रहे झगड़ व मारपीट को देख विक्की पटैल बीच बचाव करने पहुंच गया, इस बीच एक युवक ने पिस्टल निकाल ली, जिसे विक्की पटैल ने रोकने की कोशिश की तो गोली चल गई जो सीधे विक्की के हाथ में लगी. गोली लगने से विक्की गिर गया, वहीं झगड़ा कर रहे बदमाश भाग निकले. विक्की को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर विक्की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। 

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद 
पुलिस के अनुसार यश तिवारी व हर्ष यादव के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है, रंजिश के चलते हर्ष यादव हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहता था, बीती रात 12 बजे के लगभग जय नगर यादव कालोनी निवासी विक्की पटैल उम्र 24 वर्ष अपने दोस्त यश तिवारी व आयुष सेन के साथ कछपुरा सोसायटी के पास अपने लकी जैन से मिलकर घर के लिए लौटे, जब वे कछपुरा रेल फाटक के पास पहुंचे तभी हर्ष यादव व अंशुल केवट एक मोटर साइकल से पहुंच गए, जिन्होने रास्ता रोककर यश तिवारी के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरु कर दी। 

बीच-बचाव के समय युवक को लगी गोली 
दोनो युवक एक दूसरे को मरने के लिए एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे, इस बीच हर्ष यादव ने पिस्टल निकाल ली, जिसे देख विक्की पटैल पहुंच गया और दोनों को अलग अलग करते हुए पिस्टल न चलाने के लिए कहता रहा, इस बीच हर्ष के हाथ से चली गोली विक्की के हाथ में लगी और वह गिर गया. विक्की को घायल देख हर्ष यादव व अंशुल केवट भाग निकले, वहीं विक्की को यश तिवारी व आयुष सेन ने असपताल पहुंचाया, जहां पर विक्की की हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल से पूछताछ के बाद हर्ष यादव व अंशुल केवट के खिलाफ धारा 308, 294, 341, 34 अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 

Exit mobile version