करैरा:- दहेज लोभियों ने बहु से की 5 लाख की मांग, बहु ने थाने में सपरिवार ससुराल वालों पर दर्ज़ कराया मामला

करैरा:- दहेज लोभियों ने बहु से की 5 लाख की मांग, बहु ने थाने में सपरिवार ससुराल वालों पर दर्ज़ कराया मामला
करैरा/ध्रुव शर्मा :– खबर जिले के करैरा थाना अनुविभाग के दिनारा थाने से आ रही है जहां दहेज के लालची परिवार ने घर की वधु से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नही देने पर ससुराल वालो ने वधु से शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित किया। जिसकी सूचना पीडित ने दिनारा थाने में दी जहां पुलिस ने आरोपियो ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वंदना पत्नी रतीराम जाटव उम्र 21 निवासी हायर सैकेन्डरी स्कूल के पीछे दिनारा की शादी 10 मई 2018 में हुई थी। जहां रतीराम के परिजन लगातार दहेज में 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे। पीडित बंदना के परिवार वाले दहेज में 5 लाख नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोग ने बंदना को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित किया।
अपने ससुराल वालो से तंग आकर पीडित ने इसकी शिकायत थाने में की जहां पुलिस ने आरोपी रामकिशन अहिरवार, फूलबती बाई अहिरवार, नरेश अहिरवार, प्रीति अहिरवार निवासीगण चौवयाना मोह्ल्ला संतोशी माता मंदिर के पीछे तालवेहट के खिलाफ दहेज प्रतिषेध का मामला दर्ज कर लिया है




