एक महिला अपने घर में चला रही थी जुआ फड़, पुलिस ने दबिश देकर लाख रुपए किए जब्त

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: मदन महल पुलिस(Madan Mahal Police) और क्राइम ब्रांच(Crime Branch) दोनों ने कमला नेहरू नगर में चौबे डेयरी के पास एक दबिश दी। यहा शालिनी सिंह(Salini सिंह) नाम की एक महिला  अपने ही घर में जुआ खिलवाती थी। इसके लिए इंट्री फीस 300 रुपए तय थी। इंट्री फीस वसूलने के लिए शालिनी सिंह ने एक युवक को नौकरी पर भी रखा गया था। टीम ने दबिश देकर 13 जुआरियों को कमरे से गिरफ्तार किया।और मौके से 3.05 लाख रुपए भी जब्त किए।

मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा (Niraj varma) ने कहा कि मुखबिर से जुआ का फड़ संचालित होने की खबर मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ  दबिश दी गई। शालिनी सिंह के मकान में जिस कमरे में जुआ चल रहा था। उसके गेट पर छोटा फुहारा का निवासी आदर्श कोष्ट मिला। उसे दबोच लिया गया। टीम कमरे में पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई।

सभी 12 जुआरियों को दबोचा – :

पुलिस के कहे अनुसार कमरे में जुआ खेलते हुए अमर गुप्ता, दुर्गेश झारिया, अखिलेश कुमार, सरफराज अहमद, विकास केवट, अजय गिरी, मोनू अंसारी, साजिद अली, अनिल कोरी, शेख इमरान, रितिक गुप्ता, मोहित अहमद मिले। फड़ व कब्जे से 3.05 लाख रुपए, 16 मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।

Exit mobile version