Delhi – CAA हिंसा में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल 106 लोग, पुलिस कर रही है ड्रोन से निगरानी

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा भड़की हुई है इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कई कदम उठाए। बुधवार की शाम को प्रेसवार्ता कर दिल्ली पुलिस क पीआरओ रंधावा ने बताया कि अब हालात पर काबू है और नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अभी तक कोई और घटना सामने नही आई है। 
 साथ ही आंकड़ो को बताते हुए  पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया  कि इस मामले में अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया।  उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी है। प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है साथ ही  ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जिन अराजक तत्वो ने छतों पर पत्थर रखे थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
जारी हुए टोल फ्री नंबर
दिल्ली पुलिस की ओर से लोगों की मदद या जानकारी के लिए 011.22829334 और 011.22829335 नंबर जारी किए गए हैंण् रंधावा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देंण् अब स्थिति नियंत्रण में है।
साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी अपनी नजर इस प्रकरण पर बनाए हुए है और गृह मंत्रालय को पल पल की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। 

Exit mobile version