
स्याही भी नहीं सूख पाई थी अखबार की, हाथरस से फिर खबर आ गई बलात्कार की, मौसेरे भाई ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप
द लोकनीति डेस्क: गरिमा श्रीवास्तव
हाथरस में एक बार फिर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.अभी एक घटना से पीड़िता के परिजन उबर नहीं पाए थे कि फिर एक और बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हाथरस में एक 6 साल की बच्ची का रेप हुआ, और फिर उसकी मौत हो गई. पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्चियों की मौसी दो बच्चियों को 2 दिन पहले अपने साथ घर ले गई थी. जहां उसके बेटे ने ही 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
और फिर बच्ची की मौत हो गई. परिजनों ने बच्ची का शव बीच रास्ते में रखकर न्याय की मांग की है. गांव में आक्रोश का माहौल हो गया है.परिजनों की मांग है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है.
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह सही आरोपी नहीं है. इसके साथ ही परिजनों ने बड़ी बेटी को वापस लाने की बात कही है.
यह घटना हाथरस जिले के इगलास गांव में हुई है. बच्ची का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस मामले में सादाबाद के डीएसपी ब्रम्हम सिंह ने कहा कि लड़की की मां की मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपनी मौसी के साथ रहती थी. मौसी के लड़के ने घटना को अंजाम दिया है.