UP : बाराबंकी में एक महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

बाराबंकी 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश से एक राहत देने वाली खबर आई है। यहां एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। मुख्य बात यह है की जन्म लेने वाले पांचों बच्चे और उनकी मां दोनों ही स्वस्थ हैं।जन्म लेने वाले नवजातों में से तीन लड़कियां हैं जबकि दो लड़के हैं। इस मामले में जबी पिता से पूछा गया कि उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि यह सब भगवान की मर्जी है और उन्हीं के आशीर्वाद से यह सब हुआ है। बता दे ऐसा ही एक मामला बिहार और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी देखने को मिला था जहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था।

मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो का वजन 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। बताया जा रहा है कि महिला ने 28 सप्ताह में बच्चों को जन्म दिया है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक बेटा भी है।

बिहार में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था
इसी महीने लॉकडाउन के बीच बिहार के फुलवारीशारीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया था छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है।

Exit mobile version