सभी खबरें

उत्तर भारत में शीतलहर का भारी कहर ,मध्यप्रदेश के भिंड में हुई ठंड से एक की मौत

मध्यप्रदेश से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट  :- समस्त उत्तर भारत में शीतलहर का कहर चरम पर है ,दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक ठंड का प्रकोप रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर के लोगो की सोमवार की शुरुवात भयानक कोहरे से हुई।  भयानक कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत निम्न है। कोहरे छंटने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।
ऐसी ही बेहद बुरी दशा मध्यप्रदेश की है। हांलाकि धूप निकलने से जनता को थोड़ी राहत है। पर उत्तर क्षेत्र से आ रही ठंड हवाओं से लोग भयानक ठंड का अनुभव कर रहे हैं।
पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंडी के चपेट में है।

तापमान पर एक नज़र (डिग्री सेल्सियस में ):-

तापमान 1.2 डिग्री के साथ सोमवार की सुबह पचमढ़ी सबसे सर्द शहर रहा।
उमरिया का तापमान 1.3 डिग्री दर्ज़ किया गया।
गुना ने भी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गुना का तापमान 2.0 डिग्री दर्ज़ किया गया। जो 1991 से अब तक मौजूद रिकॉर्ड में से सबसे कम है।
सीधी में 2.4 ,रायसेन में 2.5 और बैतूल में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया।
अशोकनगर में भी 2 डिग्री तापमान रहा जो 29 साल में सबसे कम है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी पर एक नज़र :-

प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में कोई भारी बदलाव नहीं आने वाले हैं। ठंड का प्रकोप ऐसी प्रकार रहेगा।
साथ ही साथ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश के कई शहरों में बारिश की संभावनाएं भी हैं। कही कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

ठंड से हुयी एक व्यक्ति की मौत :-

प्रदेश के भिंड जिले में ठण्ड की भयानक मार ने एक जान को अपने आगोश में भर लिया। ठण्ड के प्रकोप से भिंड में एक व्यक्ति की मौत हो गयी ,वहीँ विदिशा में भी करीब 100 से ज्यादा मवेशियों की जान चली गयी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरा उत्तर भारत साथ ही साथ मध्य प्रदेश भी ठण्ड के प्रकोप से बेहद परेशान है।   
ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है ,मध्य प्रदेश में भी ठण्ड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button