लगातार मानवता शर्मसार, भोपाल के बाद अब जबलपुर में कुत्ते को नहर में फेंका 

 जबलपुर/गरिमा श्रीवास्तव:- भोपाल के बाद अब जबलपुर में  एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ कुछ लोगों नें मिलकर एक कुत्ते को नहर में फेंक दिया. यह पूरा घटनाक्रम लम्हेटाघाट रोड का है. 

आए दिन इंसानियत शर्मसार हो रही है. लोगों के अंदर से मानवता ख़त्म होती जा रही है. जानवरों के साथ कैसा सुलूख करना है ये लोग भूल चुके हैं. इससे पूर्व भोपाल में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी वहां पर एक युवक ने अपने मजे के लिए बेजुबान जानवर को बड़े तालाब में फेंक दिया था. 

नए भारत में ऐसा अक्सर देखा जा रहा है कि इंसानियत मर रही है. दया धर्म की भावना जैसे लोगों के अंदर से मर दी जा रही है. अपने मजे के लिए अपने इंजॉयमेंट के लिए लोग मासूम जानवरों को तक नहीं बख्श रहे हैं. 
 हां पर एक ऐसा वर्ग भी है जो इन्हीं मासूमों की सुरक्षा के लिए रात दिन तत्पर है..

 पर फिर भी आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जहां बेजुबानों के साथ ऐसे कृत्य सामने आ रहे हैं.

 यहां देखें वीडियो:- 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=777511756419188&id=1296317803760559

Exit mobile version