भोपाल:- नकली Remdesivir भी बाजार में आया, 45000 में बिके इंजेक्शन और वो भी नकली

भोपाल:- नकली Remdesivir भी बाजार में आया, 45000 में बिके इंजेक्शन और वो भी नकली
भोपाल:-Remdesivir इंजेक्शन की भारी मात्रा में कालाबाजारी चल रही है. इसी बीच अब बाजार में नकली इंजेक्शन भी उतर चुका है.
अस्पतालों के बाहर ठग सक्रिय हैं. एक ऐसा ही मामला मिसरोद थाना क्षेत्र में सामने आया है.
मरीज के परिजन को अस्पताल के बाहर खड़े एक युवक ने 47 हजार रुपए का एक नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन थमा दिया. परिजन जब डॉक्टर के पास इंजेक्शन लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने इंजेक्शन को नकली बताया. इसके बाद जब परिजन वापस युवक को ढूंढने अस्पताल के बाहर आए तो तब तक युवक फरार हो चुका था.
बता दे कि जो परिवार इस ठगी का शिकार हुआ है वह पिपरिया से भोपाल आया हुआ था.
मरीज प्रकाश को सिलावट मिसरोद थाना क्षेत्र के 11 मील स्थित निर्मल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है . प्रकाश के फेफड़ों में करीब 40 प्रतिशत संक्रमण है. इसी संक्रमण के चलते डॉक्टरों ने परिजन को इंजेक्शन लाने की सलाह दी थी. अब परिजनों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन ढूंढना शुरू किया, लेकिन घंटों तक भटकने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा..
परिजन परेशान थे वे अस्पतालों और मेडिकल स्टोर के बाहर चक्कर लगा रहे थे और लोगों से इस इंजेक्शन के बारे में पूछ रहे थे.
उन्हें मजबूरी में देख एक शख्स ने झांसे में लिया और इंजेक्शन के दो डोज के लिए 47 हज़ार रुपए ले लिए. आरोपी युवक ने मंडीदीप स्थित इंडस टाउन में किसी मेडिकल से इंजेक्शन दिलाया था. पुलिस की जांच में अब न मेडिकल का पता चल रहा है और न ही उस युवक का पता चल रहा है.
पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है युवक की तलाश की जा रही है.


.jpg)

