भोपाल:- रेलिंग पर बैठ कर बात करना इस युवती को पड़ गया महंगा, असंतुलित होकर गिरी, हुई मौत

भोपाल:- रेलिंग पर बैठ कर बात करना इस युवती को पड़ गया महंगा, असंतुलित होकर गिरी, हुई मौत
भोपाल:- भोपाल में रविवार रात 8:00 बजे एक ही पति को बालकनी की रेलिंग पर बैठकर फोन पर बात करना महंगा पड़ गया. युवती असंतुलित होकर नीचे गिर गयी। जिसकी वजह से उसे जान से हाथ धो बैठना पड़ा.
कोलार इलाके में तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर इस नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई. वह अक्सर फ्लैट की रेलिंग पर बैठ कर बात किया करती थी. साथ रह रही सहेलियों ने कई बार रोका था. कल वह फोन पर बात कर ही रही थी कि अचानक असंतुलित हुई और फिर नीचे गिर गई. आनन-फानन में सहेलियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया बाद में उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया.
बता दें कि पहले युवती और उसकी सहेलियों हॉस्टल में रहती थी बाद में वो 18 नवंबर को इस फ्लैट में आई थी. युवती की सहेलियों ने कहा कि कई बार हमने उसे रेलिंग पर बैठने से रोका भी था. यहां तक की उसके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई थी पर फिर भी बात नहीं मानती थी अक्सर रेलिंग पर बैठकर ही फोन पर बात करती थी.




