सभी खबरें

Corona संकट के बीच China को झटका : भारत में प्रोडक्शन यूनिट शिफ्ट करेगी जर्मनी की कंपनी

  • चीन से विदेशी कंपनियां धीरे-धीरे समेट रही हैं कारोबार

भोपाल डेस्क।

चीन (China) के वुहान से उपजे कोरोना वायरस ने विश्वभर में कोहराम मचा रखा है। दुनिया भर के लाखों लोगों की जान लेने वाली इस माहमारी के फैलने का खामियाजा अब चीन को अलग-अलग तरीके से भुगतना पड़ रहा है। इस बीच सामने आई ताजा अपडेट के मुताबिक़ मोबाइल उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनेशनल के बाद अब जर्मन फुटवियर ब्रांड Von Wellx ने अपने प्रोडक्शन यूनिट को चीन से भारत (India) शिफ्ट करने का फैसला किया है। भारत में यह अपना प्रोडक्शन यूनिट आगरा (Agra) में लगाएगा और इसके लिए लैट्रिक इंडस्ट्रीज के साथ इसने करार किया है। 

कंपनी के शिफ्ट होने से 10,000 नौकरियां 
भारत की जूता निर्यातक कंपनी आई ट्रैक और जर्मनी की कंपनी कासा ऐवर जिम्ब (Casa Everz Gmbh) के बीच इस बारे में एक समझौता हुआ है। वॉन वेल्स (Von Wellx) शानदार और हेल्दी फुटवियर्स के लिए मशहूर है। भारत में जर्मन फुटवियर ब्रांड के शिफ्ट होने से 10,000 नौकरियां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पैदा होंगी। जानकारी के मुताबिक जर्मन कंपनी के दुनिया भर में 10 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक हैं और करीब 80 देशों में इसका कारोबार फैला है। भारत में भी 500 रिटेल स्टोर में इसके प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। कंपनी ने 2019 में ही भारत का रुख किया था। 

इससे पहले लावा ने दिया था चीन को झटका 
उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने कहा, 'मेरे लिए खुशी की बात है कि कंपनी भारत आ रही है। वह भी उत्तर प्रदेश आ रही है और उत्तर प्रदेश में आगरा आ रही है। हमारी सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी।' इससे पहले मोबाइल उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनैशनल ने चीन को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन से अपना कारोबार समेट कर भारत ला रही है। कंपनी ने सीएमडी ने कहा है कि उनका सपना है कि वह चीन को भारत से मोबाइल निर्यात करें। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग परिचालन को बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के दौरान 800 करोड़ रुपए निवेश की योजना बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button