सभी खबरें

ललितपुर:- किसानों के आत्महत्या की जिम्मेदार सरकार! नहीं ले रही सुध, खाद देने में असमर्थ 

ललितपुर:- किसानों के आत्महत्या की जिम्मेदार सरकार! नहीं ले रही सुध, खाद देने में असमर्थ 

 

ललितपुर:- कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी आज ललितपुर पहुँची. प्रियंका गांधी इस दौरान खाद संकट में जान गँवाने वाले किसानों के परिजनों से मिलीं, प्रियंका प्रेस कांफ्रेंस से जनता को सम्बोधित कर रही थी इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर लखीमपुर और ललितपुर तक सरकारें किसानों की सुध नहीं ले रहीं. जो सरकार किसान को खाद देने में असमर्थ है वो सरकार भला क्या करेगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 8:00 बजे गेस्ट हाउस से पाली तहसील निवासी मृतक किसान के परिजनों से मिलने के लिए रवाना हो गईं। वह वहां से ललितपुर होते हुए दतिया के लिए कार से रवाना होंगी। दतिया से हवाई मार्ग द्वारा लखनऊ या दिल्ली जाएंगी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने बृहस्पतिवार रात ललितपुर जाते समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। कुलियों ने उन्हें अपनी आजीविका से जुड़ीं समस्याएं बताईं, जिस पर प्रियंका ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाद में प्रियंका ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हो गईं।

 

खाद नहीं मिले तो किसान ने की आत्महत्या:-

खाद के लिए मची मारामारी के बीच ललितपुर में दो किसानों की मौत हो गई है। एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि खाद न मिलने की वजह से वो हताश था, जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। जबकि, प्रशासन ने परिजनों के इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया। बताते चले कि खाद के लिए तीन दिन से कतार में लग रहे एक किसान की बीते दिन हालत बिगड़ने से मौत हो गई.किसानों के भीतर इन दिनों काफी आक्रोश है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button