.jpeg)
Bhopal:- चिरायु अस्पताल के मरीज ने छत से लगाई छलांग, मौत
भोपाल:– मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कम हो रहे थे सरकार ने इसे देखते हुए और सख्ती करने की बात कही थी.इसी बीच चिरायु अस्पताल के एक मरीज ने छत से कूदकर जान दे दी.
चिरायु अस्पताल में 5वें तल से 45 वर्षीय मरीज छत से कूद गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
डीआईजी इरशाद वाली ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना मरीज का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता है पर इस मामले में medico-legal की मदद लेंगे.
मृतक की पहचान भेल निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र मालवीय के रूप में हुई उनकी कोरोना रिपोर्ट 29 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी.
उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. भोपाल में covid मरीज के अस्पताल से कूदकर आत्महत्या करने का यह पहला मामला है.