भारतीय किसान यूनियन के नेता का बड़ा ऐलान, कहा 11 बजे से होगा बहुत बड़ा प्रदर्शन

नई दिल्ली – तीन कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। हरियाणा और पंजाब के किसान एकजुट होकर दिल्‍ली बॉर्डर (Delhi Border) की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की हैं।

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कल से यूपी का किसान सड़क पर उतरेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि हम पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ हैं। टिकैत ने बताया कि सुबह 11 बजे से बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा। राकेश ने कहा कि यूपी के किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम करेंगे।

इतना ही नहीं टिकैत ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग भी की हैं।

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा की – “पोस्टकार्ड की अगली कड़ी” वॉटर केनन की बौछारें, इनसे कब हम हारे, ये तो बस है फुहारें, फौलादी है इरादे हमारे, रोक न पाएंगी मोदी-खट्टर सरकारें। सुन लो खट्टर! सुन लो चौटाला! नही मानेंगे कानून काला। सुन लो मोदी! सुन लो शाह! रोक न पाओगे, तुम अब राह।

Exit mobile version