ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में 78 हजार बच्चे कुपोषित, इन संभागों में बढ़ा कुपोषण

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुपोषण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। प्रदेश में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी 78 हजार बच्चों में कुपोषण मिला है। पिछली तिमाही रिपोर्ट की तुलना में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ी है। वहीं इस रिपोर्ट के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों को सही स्थिति में लाने का प्रयास करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान करने और उन्हें पोषित बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए हर माह 11 से 20 तारीख तक रोजाना आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग होती है। अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन ने 2 जून को तिमाही रिपोर्ट (जनवरी, फरवरी और मार्च 2023) पेश की। इस रिपोर्ट में 21 हजार 631 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित मिले हैं, जबकि 57 हजार 602 बच्चे मध्यम कुपोषित पाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button