ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला करने वाले 6 गिरफ्तार: CM ने कमलनाथ पर जताया संदेह

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। साथ ही इसे लेकर प्रदेश में सियासत भी जारी है। मंगलवार को नीमच के रामपुरा में जन आशीर्वाद यात्रा पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। जिसमें यात्रा में शामिल कई गाड़ियों के कांच फूट गए। वहीं भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। हमले के पीछे की वजह चीता प्रोजेक्ट को लेकर विरोध बताया जा रहा है।

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर जताया संदेह
हमले के बाद प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। एक ओर बीजेपी जहां कांग्रेस पर आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार कर रही है। इसी बीच बुधवार को अल्प प्रवास पर इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस घटना को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ पर संदेह जताते हुए कहा कि पत्थरों की बात कमलनाथ पहले ही कह रहे थे, ये संदेह पैदा करती है, जिन्होंने इस तरह की घटना की है वो कोई भी जांच के निर्देश दिए गए है, कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा आगे कहा कि कांग्रेस से इतना कहना चाहता हूं इस तरह के जो हथकंडे वे अपना रहे है इससे उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। वे कुछ भी कल लें, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button