ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

मंत्रीमंडल विस्तार पर कमलनाथ ने बीजेपी पर बोला हमला

मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल के बीच सियासी पारा गरमाया हुआ है। बीजेपी, कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ। जिसे लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावार बनी हुई हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मप्र में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार! विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।

वहीँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्तर दिनों के लिए बनाये गए मंत्रीयों को लेकर कहा कि सत्तर दिन बाद फिर हमारी ही सरकार आएगी ये मंत्री तब फिर काम आएँगे।

आपको बता दें कि बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए शिवराज मंत्रिमंडल में महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल सिंह लोधी को शामिल किया गया हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित राजभाव में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button