ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी वंदे भारत ट्रेन में आगः तकनीकी जांच में हुआ खुलासा

भोपाल। मध्यप्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आये दिन कोई न कोई घटना के मामले सामने आते रहते हैं। उसी बीच 17 जुलाई को बीना और कुरवाई के बीच रानी कमलापति और हजरत निजामउद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में आग लगी थी। जिसकी जांच रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें सामने आया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के बैटरी बॉक्स आसपास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बैटरी निर्माता मेघा कंपनी के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। हादसे के बाद सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल विंग के इंजीनियर्स ने प्राथमिक तकनीकी जांच में आग लगने की शुरुआत बैटरी बॉक्स से होने के सबूत मिले थे।

अफसरों ने भी आग लगने की वजह बैटरी अथवा केबल शॉर्ट होने की आशंका जताई थी। शॉर्ट सर्किट बैटरी के फॉल्टी होने अथवा केबल में आई खराबी के कारण हो सकता है। घटना की जांच पांच सदस्यीय कमेटी ने की। जांच कमेटी में सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर, सीनियर डीएससी (कमांडेट) को शामिल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button