विधानसभा चुनाव के तारीखों के सवाल पर मंत्री सारंग का बड़ा बयान; कहा- BJP पूरी तरह तैयार, अबकी बार 150 पार

भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। निर्वाचन आयोग आज, सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले चुनाव की घोषणा कर सकता है. EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होगी. इधर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है.
विधानसभा चुनाव के तारीखों के सवाल पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “भाजपा पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है. डबल इंजन की जो परिभाषा PM मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्थापित हुई है, इसका बहुत सफल मॉडल मध्य प्रदेश में लागू हुआ है. हमारे नेताओं ने घोषणा की है अबकी बार 150 पार, हम 150 से ज्यादा सीटें जीतकर मध्य प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाएंगे. इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी.”
सारंग ने कहा कि बीजेपी पूरी तन्मयता और तत्परता से चुनाव में उतरेगी. कल्याणकारी राज्य, विकसित राज्य, तेज गति से विकास करने वाला और जनता का कल्याण करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है. यहां की जनता पूरी तरह से तैयार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए. उन्होंने कहा कि हम विकास और काम के एंजेंडे पर ही चुनाव मैदान में जाते हैं. गरीब कल्याण हमारा मुख्य मुद्दा है. यहां डबल इंजन की सरकार की परिभाषा स्थापित हो.


