राजधानी भोपाल में एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला

राजधानी भोपाल में एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला
अशोका गार्डन में रहने वाली फिजियोथेरेपिस्ट से किया रेप
धर्म छिपाकर महिला डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाया
अशोका गार्डन पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर की शिकायत पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अस्पताल संचालक पर मामला दर्ज़ कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने दीपक सोनी से लव मैरिज कि थी। किसी कारणों की वजह से दोनों एक महीने बाद अलग हो गए। जिसके बाद वे डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजटिंग पर जाती थी। वहीं उनकी मुलाकात निहाल खान नाम के युवक से हुई , वह घर आने जाने लगा और परिवार से भी घुल मिल गया।
युवती ने निहाल पर आरोप लगाते हुए कहा की उसने युवती को प्रेम जाल में फसा के शादी का झांसा दिया। उसके बाद भी यह हैवानियत का सिलसिला चलता रहा जब कभी फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर शादी की बात करती तो युवक कुछ न कुछ बोल के बात को टाल देता था। जिसके बाद निहाल ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर की माँ के नाम पर अशोका गार्डन में अस्पताल खोला। जिसमे लड़की की माँ ने भी पैसे दिए थे और निहाल भी पार्टनर था। युवती ने कहा निहाल ने अस्पताल के दस्तावेज अपने नाम करा लिए।
आरोपी ने युवती के साथ मार पीट की और पुलिस में शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी। जब युवती ने शादी का तबाव बनाया तो युवक ने इस्लाम धर्म अपनाने को बोला जब लड़की ने इस्लाम धर्म अपनाने से इंकार किया इस पर आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया। लड़की ने यह भी बताया की युवक ने उसे कभी बताया ही नहीं की वह मुस्लमान है। उसके पूछने पर वह उसे हिन्दू ही बताता था।




