भारत में जाति धर्म के आधार पर नहीं, न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत होता है इंसाफ-अतीक एनकाउंटर पर बोले माऊली सरकार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में श्री रूकमणी विदर्भ पीठ के जगतगुरु राज राजेश्वर माऊली सरकार मोहन भागवत के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहाँ उन्होंने एक सूर में कहा कि जब तक ॐ में बिंदु रहेगा तब तक हिंदू रहेगा। यही नहीं माऊली सरकार ने उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद के एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत में न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत ही इंसाफ किया जाता है न कि जाति धर्म के आधार पर। जगतगुरु माऊली सरकार ने कहा कि हमारी सरकारें बिना पक्षपात और भेदभाव के काम करती है। वहीं माउली सरकार ने अतीक अहमद के एनकाउंटर पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी के सवाल उठाने पर कहा कि भारतीय सभ्यता में भेदभाव और जात पात का कोई स्थान नहीं है। यहां सब कुछ नियम कानून से होता है।
वहीं जगतगुरु राज राजेश्वर माउली सरकार ने लव जिहाद के सवाल पर कहा कि समय-समय पर भारत में आक्रमण और संक्रमण होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिहाद से लड़ने भारत पूरी तरह तैयार है। पूरे भारतवर्ष में इससे लड़ने के लिए हमारे लोग सक्रिय है।




