ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कलेक्टोरेट में खोल पोल: उपसंचालक के साथ हुई जमकर बहस

रतलाम। रतलाम के कलेक्टोरेट ऑफिस में शुक्रवार को सरकारी सिस्टम की पोल-खोल का ड्रामा चला। जहाँ रिश्वतखोरी के आरोपी पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक डॉ. डीके जैन ने खुलेआम सरकारी ट्रांसफर के रेट बताए। उनका कहना था कि 2 लाख रुपये में सरकारी ट्रांसफर होता है। मैं कर्मचारी के लिए मंत्री को कहां से लाकर दूंगा और ये सब भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के मुंह पर बोला गया। इधर हंगामा इतना हुआ कि इस भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत करने उनके ही विभाग के कई लोग पहुंच गए। और भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा को बदनाम कर रहे हैं, रुपए दिए हैं तो सिद्ध करें। दरअसल, पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक डॉ. डीके जैन के ऑडियो-वीडियो वायरल हुए। कर्मचारी ने उन पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए। शुक्रवार को कलेक्टोरेट में पीड़ित कर्मचारी सामूहिक रूप से सांसद गुमान सिंह डामोर से मिलने पहुंचे। वहां मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा को अधिकारी के बारे में बताया। इसी दौरान प्रभारी उपसंचालक डॉ. डीके जैन भी पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. जैन से पूछताछ की तो डॉ. जैन खुद को इमानदार बताने लगे। इस दौरान लुनेरा और डॉ. जैन के बीच बहस भी हो गई।

ये है पूरा मामला
12 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक 2 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। धीरेंद्र नामक कर्मचारी से यह बातचीत है। यह भी कह रहे हैं कि 2 हजार रुपए लेकर आ जाओ तुम्हारा काम तत्काल हो जाएगा। तनख्वाह के लिए रुपए देने का मामला था। कर्मचारी 500 रुपए पहले ही देने की बात भी कह रहा। वहीं एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें डॉ. जैन रुपए लेते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, यह रुपए किस कारण से लिए जा रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button