ताज़ा खबरेंसभी खबरें

नेहा राठौर के खिलाफ BJP नेत्रियों ने खोला मोर्चा

भोपाल। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की पोस्ट को लेकर MP बीजेपी महिला विंग ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी महिला विंग ने पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आपको बता दें कि सीधी पेशाब कांड पर नेहा राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘एमपी में का बा’ के नाम से पोस्ट किया था। जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में है। उनके पोस्ट के बाद नेहा राठौर के खिलाफ मामल दर्ज हुआ था। यह मामला भोपाल के हबीबगंज थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने नेहा राठौर के खिलाफ शिकायत की थी।

वहीं अब नेहा राठौर के खिलाफ बीजेपी महिला विंग ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं ने नेहा राठौर माफी मांगों के नारे भी लगाए। समाचार के लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button