सभी खबरें

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर बचके रहना बाबा, ऊपरवाला सब देख रहा है

पिपरिया। प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पिपरिया रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर अब CCTV की नजर होगी. लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी की मांग थी.

भोपाल-जबलपुर मंडल के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनो में से एक पिपरिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 3 दर्जन से अधिक ट्रेने रुकती है. जिसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले हजारों यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा जीआरपी एवं रेल प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है. इसलिए लोगो की सुरक्षा की दृष्टि से भी CCTV कैमरा की कमी रेलवे सुरक्षा बल को खल रही थी.

पचमढ़ी से राइफल चोरी की घटना के बाद हुआ रेल प्रशासन सतर्क-

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया सालो से अटकी थी. सर्वे किया जा चुका था पर बीते माह पचमढ़ी के सेना शिक्षा कोर से राइफल चोरी कर भागे 2 युवक पिपरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से भागे लेकिन CCTV नही होने से संदिग्धों की पहचान समय रहते नही हो सकी जिसके बाद स्टेशन के बाहर साईकल स्टैंड पर लगे सीसीटीवी से संदिग्धों की मूवमेंट का अंदाजा लगाया जा सका. मामला सेना से जुड़ा होने के कारण गृह मंत्रालय तक खबर पहुँची थी. मगर अब रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगने से हर गतिविधि पर निगरानी रहेगी जिससे अपराधों पर भी अंकुश लगेगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button