MP: मुंबई के प्रवासी विधायक ने बांधे कैंट MLA की तारीफ़ों के पुल: कहा- हर जगह सुनने को मिली तारीफ

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बाहरी राज्यों के बीजेपी विधायक प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मुंबई के भाजपा विधायक प्रवीण यशवंत दरेकर जबलपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र में 5 दिनों तक भाजपा विधायक के बारे में लोगों से मिलकर फीडबैक लिया। वहीं विधायक ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत की, जहां पर उन्हें हर किसी से उनके बारे में प्रशंसा ही सुनने को मिली। साथ ही उसके पहले 4 बार विधायक रहे उनके पिताजी यानी की स्वर्गीय ईश्वर दास रोहाणी के बारे में भी लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे। हमने जबलपुर में सभी जाति धर्म सभी और संस्थाओं के साथ बैठकर बातचीत की, उनसे मिलकर विधायक का फीडबैक जाना, जिनसे जबरदस्त प्रशंसा सुनने को मिली। जिसकी रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय कमेटी को सौंपेंगे।
दिग्विजय सिंह का कर्जा शिवराज सिंह ने लौटाया
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक प्रवीण यशवंत दरेकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार के समय महाराष्ट्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से सवा सौ करोड़ रुपये कर्जा लिया गया था, जिसको लेकर कई बार बोलने के बाद भी उन्होंने नहीं भरा था। जिसके चलते मुंबई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक घाटे में चला गया था। लेकिन बाद में जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी और उनके संज्ञान में यह मामला लाया गया तो उन्होंने बैंक से लिया गया पूरा सवा सौ करोड़ का कर्ज अदा किया।




