MP: पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश: कहा – बीजेपी की रैली में पत्थर चलाने वाले लोग आज कर रहे दावेदारी

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानचुनव नजदीक आ गए हैं। चुनाव के साथ ही कार्यकतओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से दावेदारी करने वाले पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध किया। बीजेपी ने अन्य राज्यों के विधायक ऑब्जेक्टिव पहुंचने के पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई है। भाजपा ने पहली बार अन्य राज्यों के विधायकों को प्रदेश के ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है। वहीं ऑब्जर्वर जमीनी हकीकत को केंद्र के बड़े नेताओं तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसी दौरान विधानसभा 1 के चंदन नगर स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात से आए विधायक शैलेंद्र मेहता निरीक्षण के लिए आए हैं।
आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है पिछले 40 साल से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के नेता लगातार नजरअंदाज करते आ रहे हैं। साथ ही आप बीजेपी को आए हुए अतिथि कार्यकर्ता चला रहे हैं जिससे स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा अगर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को क्षेत्र क्रमांक 1 से टिकट मिलता है तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी हार जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अवैध कॉलोनी वालों से पैसे लिए हैं और अवैध कॉलोनी के कारोबार को क्षेत्र में बढ़ावा दिया है। जिन्होंने कांग्रेस के समय भाजपा की रैली में पत्थर चलाएं वह लोग आज भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाकर दावेदारी कर रहे हैं।




