20 अगस्त को MP आएंगे दिल्ली के मुखिया केजरीवाल, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा होने वाले है। चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पारा गर्म होते जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। जिसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले हफ्ते मध्य प्रदेश के मालवा और विंध्य में दौरे पर आ रहे है। यहां पर केजरीवाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
ग्वालियर और भोपाल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना चुनावी दौरा कर चुके है। वहीं अब 20 अगस्त को केजरीवाल का अगला दौरा होगा। अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश संगठन को सहमति मिली है। हरी झंडी मिलने के बाद ही मध्य प्रदेश आप संगठन विंध्य और मालवा में दौरा कराने की तैयारी में है।




