PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल 22 अधिकारी-कर्मचारी को हुआ कोरोना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आए 22 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज्यादातर संक्रमित अधिकारी और स्टाफ अन्य राज्यों से आये थे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन में हुए कार्यक्रम में शामिल होने आए करीब 1667 लोगों का कोरोना टेस्ट फिलहाल इनके संपर्क में आने वालों की तलाश और जांच जारी है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव, प्लेन से दिल्ली रवाना: इसी कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे है पीएम मोदी
बता दें प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले सभी का कोविड टेस्ट हुआ था। वहीं भोपाल में आयोजित कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से वापस दिल्ली लौट गए थे।




