31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब ‘भेरूंदा’ नाम से जाना जायेगा नसरूल्लागंज: मध्यप्रदेश राजपत्र में हुआ प्रकाशित

सीहोर। मध्यप्रदेश में स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब राज्य सरकार ने सीहोर जिले के नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा कर दिया गया है। मप्र राजपत्र में भी इसका प्रकाशन हो गया है। नसरूल्लागंज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। भोपाल से करीब 90 किलोमीटर दूर सीहोर जिले में नसरूल्लागंज स्थित है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6 बजे बुधनी के नसरूल्लागंज आएंगे। नसरुलालगंज के दूसरे गौरव दिवस पर शामिल होंगे. आज नसरुलालगंज को अपने पुराने नाम “भेरूँदा” की सौगात भी मिली है. नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।