पिपरिया : माल गाड़ी की 2 बोगियों में मिला 6 क्विन्टल 83 किलोग्राम गांजा, क़ीमत 7 लाख रुपए, तलाश में जुटी पुलिस

पिपरिया : माल गाडिय़ों में गांजा तस्करी जारी है। तस्करों द्वारा माल गाडिय़ों की बोगियों में गांजा भर कर इसको जगह-जगह पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर के पिपरिया में एक माल गाड़ी की 2 बोगियों में करीब 6 क्विन्टल 83 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, इसी गांजे में से गांजे का 50-50 ग्राम नमूना परीक्षण हेतु पृथक किया गया। जप्त किए गए कुल गांजे की कीमत 7 लाख रूपए करीब है।
जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि माल परवेक्षक रेलवे स्टेशन पिपरिया प.म.रे.जबलपुर के प्राप्त मेमो के आधार पर रेल्वे स्टेशन पिपरिया के माल गोदाम के पास खडी दो बोगिया में प्लास्टिक की बोरियो में ये गांजा मिला है।
रेल्वे विभाग से बांगियो में रखे गांजे के मालिक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जो रेल्वे के अभिलेख का नही होना बताया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क. 162/22 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी गाडरवारा और चौकी प्रभारी पिपरिया की संयुक्त टीम अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। जबकि, जबलपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी का पता बताने वालो को उचित ईनाम देने की भी घोषणा कर दी गई है।
कहा जा रहा है कि इस पूरी कार्यवाई में जी.आर.पी. थाना प्रभारी गाडरवारा उप निरी. श्री बालेश्वर पाण्डेय, जी.आर.पी. चौकी पिपरिया प्रभारी सउनि श्री आर.एम. झारिया, प्र.आर. हरि, आर. विमलेश, आर संगीत इवने व आर. विजय अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




