सभी खबरें

पूर्व नौकरशाहों का PM Modi को खुला पत्र : "नफरत की राजनीति करे समाप्त", "कठोरता" से दिया जा रहा है जोर 

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौ से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने नफरत की राजनीति' को समाप्त करने की बात कही है। जिसका भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नियंत्रण वाली सरकारों में कथित तौर पर इस पर 'कठोरता से' जोर दिया जा रहा है। 

पूर्व अधिकारियों द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है की – ‘‘हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आपके वादे को दिल से लेते हुए आपकी अंतरात्मा से अपील करते हैं। यह हमारी उम्मीद है कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष में, पक्षपातपूर्ण विचारों से ऊपर उठकर, आप नफरत की राजनीति को खत्म करने का आह्वान करेंगे। 

पत्र में लिखा गया की – पिछले कुछ वर्षों और महीनों में कई राज्यों (असम, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर मुसलमानों के प्रति नफरत एवं हिंसा में वृद्धि ने एक भयावह नया आयाम हासिल कर लिया है। पूर्व लोक सेवकों के रूप में, हम आम तौर पर खुद को इतने तीखे शब्दों में व्यक्त नहीं करना चाहते हैं, लेकिन जिस तेज गति से हमारे पूर्वजों द्वारा तैयार संवैधानिक इमारत को नष्ट किया जा रहा है, वह हमें बोलने और अपना गुस्सा तथा पीड़ा व्यक्त करने के लिए मजबूर करता है। 

पत्र में आगे लिखा गया की – हम देश में नफरत से भरी तबाही का उन्माद देख रहे हैं, जहां बलि की वेदी पर न केवल मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य हैं, बल्कि संविधान भी है। इन सभी नौकरशाहों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उम्मीद जताई है कि वे 'नफरत की राजनीति' को समाप्त करने का आह्वान करेंगे। 

Input – NDTV 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button