सभी खबरें

भोपाल : कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जाएगा हनुमान जंयती का जुलूस, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमान जंयती के मौके पर बजरंग बली का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शाम 4 बजे तलैया काली मंदिर से प्रारंभ होगा। सबसे पहले चार बत्ती चौराहा जाएगा। यहां से बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, नादरा बस स्टैंड होते हुए सिंधी कॉलोनी पर शाम करीब 7 बजे संपन्न होगा।

जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जुलूस के आगे और पीछे क्यूआरएफ (क्विक रिएक्शन फोर्स) का सुरक्षा घेरा रहेगा। निगरानी के लिए 2 ड्रोन कैमरों के अलावा 4 कैमरों से वीडियोग्राफी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। इसके अलावा आरएएफ, एसएएफ को रिजर्व में रखा गया है। मां भवानी हिंदू संगठन के जुलूस के रूट के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की जा रही है।

इसके अलावा हाईराइज बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जुलूस मार्ग के दौरान गलियों को भी बेरिकेट्स लगाकर सील किया जा रहा है। 

वहीं, जुलूस के दौरान भक्तगण त्रिशूल या गदा को रख सकेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह के अन्य हथियार साथ नहीं रखेंगे। जुलूस में इस बार एक ही डीजे रहेगा। इन गानों की भी पुलिस से अनुमति ली गई है। अनुमति दिए गए गाने ही जुलूस के दौरान बजाए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button