सभी खबरें

CPA बना इतिहास : आज से अस्तित्व ख़त्म, अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, इनको सौंपा ज़िम्मा 

भोपाल : सड़कों के मुद्दे पर करीब 6 महीने पहले 20 अगस्त को सीएम शिवराज ने मंत्रालय में बड़ी मीटिंग बुलाई थी। शहर की 8% सड़कों की देखरेख करने वाले CPA को CM शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी भारी पड़ी थी। उन्होंने सीपीए को खत्म करने के निर्देश दे दिए थे। 62 साल पुराना CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) चंद सेकंड में इतहास बनकर रह गया। 

जिसके बाद आज यानी 1 अप्रैल 2022 से CPA का अस्तित्व भी खत्म हो गया है। आज से सीपीए दो हिस्सों में बंट जाएगा। बिल्डिंग-सड़कों का काम PWD देखेगा और वन विभाग के जिम्मे 7 बड़े पार्क होंगे। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने बिल्डिंग और सड़कों की देखरेख के लिए अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। वे आज से सीपीए के कामकाज संभाल लेंगे।

  • प्रभारी अधीक्षण यंत्री जीपी वर्मा बनाए गए हैं।
  • नया विद्युत यांत्रिक संभाग राजधानी परियोजना प्रशासन का ईई वीके मनमानी को बनाया गया है।
  • गैस राहत संभाग भोपाल में ईई प्रवीण शर्मा को पदस्थ किया गया है। 
  • इसके अलावा राजधानी परियोजना निर्माण संभाग क्रमांक-1 में ईई अवनींद्र सिंह, क्रमांक-2 में ईई अनंत रघुवंशी की पोस्टिंग की गई है। ईई अनंत रघुवंशी को ही भवन नियंत्रक विधानसभा का दायित्व सौंपा गया है। यानी वे एनेक्सी का मेंटेनेंस भी देखेंगे। 
  • जबकि, कर्मचारी जहां पहले थे, वहीं पर उन्हें पदस्थ किया गया है। ये सभी चीफ इंजीनियर संजय मस्के को रिपोर्ट करेंगे।
  • इधर, वन विभाग ने 7 पार्कों की जिम्मेदार एसडीओ और रेंजरों को दी है। जो जिस पार्क में पदस्थ है, फिलहाल उन्हें वहीं रखा गया है।
     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button