सभी खबरें

MP: अतिथि विद्वानों के हित में "शिवराज सरकार" ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या

MP: अतिथि विद्वानों के हित में “शिवराज सरकार” ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या

 

  • उच्च शिक्षा विभाग में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निकाली अतिथि विद्वानों के लिए भर्ती
  • 2 मार्च से 20 मार्च तक किए जाएंगे आवेदन
  • 11 अप्रैल तक हो जाएगी सभी प्रक्रियाएं पूरी 

 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.. ऐसे में सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है…जनता के दिल में जगह बनाना. हालाकि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई की मार से जनता जूझ रही है पर इसी बीच सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अतिथि विद्वानों की बड़ी भर्ती निकाली है.

यह भर्ती प्रक्रिया कैसे की जाएगी:-

2 मार्च से लेकर 20 मार्च तक इस भर्ती के लिए आवेदन किए जा सकेंगे इसमें जो पहले से रजिस्टर्ड है वह रजिस्टर्ड आवेदक उन आवेदकों को अपना प्रोफाइल अपडेट करना होगा.

 उसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से मिले हुए यूजर आईडी और पासवर्ड से पुराने आवेदक अपना प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं. वही नए आवेदक भी 2 मार्च से लेकर 20 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

21 मार्च तक आवेदकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कर लिए जाएंगे.

 ऑप्शन की प्रक्रिया 23 मार्च से 31 मार्च तक की जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी. वही रिजल्ट मेरिट के आधार पर बनाए जायेंगे.4 अप्रैल को मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा.

साथ ही 4 अप्रैल तब चुने हुए अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी भी दे दी जाएगी कि उन्हें कौन सा कॉलेज उनके ऑप्शन और अन्य आधार पर अलॉट किया गया है.

ज्वाइन करने की अवधि 4 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच की है.

 इसके साथ ही 11 अप्रैल तक जो अभ्यर्थी चुने गए हैं उनका ऑनलाइन पोर्टल पर जो जानकारी दी जाएगी वह कॉलेज स्तर पर मैनेजमेंट को संपन्न करना होगा.

पूरी प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो जाएगी और यह 11 अप्रैल तक चलेगी. एक बार फिर से आप सभी को बता दूं कि आवेदन करने की तारीख 2 मार्च से लेकर 20 मार्च तक ही है 

20 मार्च के बाद आप अतिथि विद्वान बनने के लिए आवेदन नहीं कर सकते.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button