आखिर जिला अध्यक्षों पर क्यों भड़के कमलनाथ?कह डाला काम करो या इस्तीफा दो

आखिर जिला अध्यक्षों पर क्यों भड़के कमलनाथ?कह डाला काम करो या इस्तीफा दो
भोपाल:- मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों पर भड़क उठे इस दौरान उन्होंने कहा या फिर काम करिए या तो इस्तीफा दीजिये.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सत्ता परिवर्तन और उपचुनाव में पराजय के बाद अब किसी भी प्रकार की फीडबैक पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं है. गुरुवार को उन्होंने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को बुलाकर दो टूक शब्दों में कहा कि या तो 8 दिन में काम दिखाएं या फिर इस्तीफा दे दें.
उन्होंने 8 दिन का अल्टीमेटम दिया है. 25 फरवरी तक सभी मंडलम सेक्टर में जिला अध्यक्षों को नियुक्तियां करना है. कमलनाथ ने जिलाध्यक्षों को हिदायत दी कि यदि किसी जिले में आपसी विवाद है, तो उसे बैठकर निपटाएं.
PCC दफ्तर में हुई बैठक में कमलनाथ ने अच्छे काम पर पुरस्कार देने का ऐलान भी किया
बैठक में यह बात भी सामने आई कि कांग्रेस के अभियान में फर्जीवाड़ा होता है.यही कांग्रेस को नुकसान पहुंचाता है। डिजिटल सदस्यता अभियान से फर्जी मेंबरशिप खत्म होगी.




