25 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इंदौर में गौतम गंभीर के पोहा-जलेबी खाने पर आम आदमी पार्टी ने उठाये सवाल

शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक से नदारद रहे गौतम गंभीर
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके गंभीर को घेरा

  • शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक से नदारद रहे गौतम गंभीर
  • आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके गंभीर को घेरा

दिल्ली में आज शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. जिसमे राजधानी के प्रदूषण के विषय पर चर्चा हुई. इस बैठक में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर गायब रहे. इसी मौके का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रदूषण को लेकर गंभीरता कमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है?

आम आदमी पार्टी के द्वारा आज दोपहर एक ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर को घेरा. ट्वीट की गई तस्वीर में गौतम गंभीर वीवीएस लक्ष्मण और जतिन सप्रू के साथ पोहा-जलेबी खाते हुए नज़र आ रहे है. देखिए ट्वीट- 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।