24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अपने ही घर के शौचालयों को क्यूँ तोड़ रहे हैं आदिवासी

शिवपुरी जिले के राठखेड़ा गांव में शौचालय की दीवार गिर जाने से हुई थी दो बच्चों की मौत
जिला पंचायत के सीईओ एच.पी वर्मा ने खराब शौचालयों के निर्माण को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया

(सांकेतिक तस्वीर)

  • शिवपुरी जिले के राठखेड़ा गांव में शौचालय की दीवार गिर जाने से हुई थी दो बच्चों की मौत
  • जिला पंचायत के सीईओ एच.पी वर्मा ने खराब शौचालयों के निर्माण को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया

शिवपुरी। बीते दिनों जिले के राठखेड़ा गांव में शौचालय की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. जिसके कारण आदिवासी खासे नाराज़ है. खराब तरीके से बने इन शौचालयों को आदिवासियों ने अब खुद से ही ढहाना शुरू कर दिया है.

राठखेड़ा गाँव में रहने वाले आदिवासी इन खराब शौचालयों से परेशान है. अब उनमें से कुछ ने अपने-अपने घर के शौचालयों को खुद ही तोड़ दिया है. वे इन शौचालयों के निर्माण को लेकर सवाल भी उठा रहे है. उनके मुताबिक़ जब पुनः शौचालयों को बनवाने की माँग की गई तो उसे ठुकरा दिया गया.

बता दें कि जिला पंचायत के सीईओ एच.पी वर्मा ने खराब शौचालयों के निर्माण को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. जो इस मामले की जांच करेगी.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।