हमारा घर,हमारा विद्यालय पर हुआ विवाद,कांग्रेस बोली थाली बजाने से होता है क्लेश

- स्कूल शिक्षा विभाग का है अभियान
- आदेश में थाली,ताली बजाने की बात
- कांग्रेस ने बर्तन बजाने पर उठाए सवाल
भोपाल/पीयूष परमार:-'हमारा घर हमारा विद्यालय' अभियान पर अब विवाद खड़ा हो गया है इस अभियान पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करके अभियान पर टिप्पणी की है.कहा कि “आखिर बजा ही दी थाली,घर में बर्तन बजने का अर्थ क्लेश ही होता है, शिक्षा मान्यताएं योग्यताएं सब नतमस्तक है”
बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी हमारा घर हमारा विद्यालय योजना को कल से पुनः लागू किया जा रहा है इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ मिलकर सुबह 10:00 बजे और दोपहर में 1:00 बजे थाली-ताली बजाकर अपनी पढ़ाई को शुरू करेंगे. यह अभियान कक्षा 1 से 8वीं के लिए है.इस व्यवस्था में पेरेंट्स बच्चों को घर में स्कूल जैसा माहौल देने का प्रयास करेंगे.
बीजेपी बोली कांग्रेस के घर में ही क्लेश
जयवर्धन सिंह के ट्वीट के बाद बीजेपी ने भी करारा जवाब दिया. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घर में क्लेश ही रहता है इसके कारण उन्हें हर जगह क्लेश ही दिखाई देता है. भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी कोई नवाचार करते हैं तो कांग्रेस को हर जगह आपत्ति होती है कांग्रेस विकास विरोधी है. वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट आता है और यह हर जगह पर ताली थाली बजाने का ही काम करते हैं जबकि MP सरकार शिक्षा देने में असमर्थ रही है और 3 लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं और ये लोग पाखंड करते हैं.

.jpeg)


