केरल के राज्यपाल ने उज्जैन महाकाल में टेका मत्था, देश महामारी से मुक्त हो की प्रार्थना

केरल के राज्यपाल ने उज्जैन महाकाल में टेका मत्था, देश महामारी से मुक्त हो की प्रार्थना
उज्जैन/शिवेंद्र तिवारी:- केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को सुबह उज्जैन महाकालेश्वर में दर्शन किये मोहम्मद खान सुबह 7:30 महाकालेश्वर पहुंचे और आरती में शामिल हुए खान ने ॐ नमः शिवाय का जाप भी किया। पूजन के बाद राज्यपाल ने कहा कि हमने महाकाल से देश कोरोना महामारी से मुक्त हो और विकास की ओर आगे बढ़े ये प्रार्थना की है मैंने महाकाल से क्या मांगा ये बताना नहीं चाहिए फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगा है।
अधिकारीयों ने किया सम्मानित
राज्यपाल मोहम्मद खान शुक्रवार शाम को उज्जैन आ गए थे रात में उन्होंने देवास रोड के सर्किट हाउस में विश्राम किया सुबह विधि विधान से महाकाल की पूजा कर आरती में शामिल हुए आरती के बाद SDM और अन्य अधिकारीयों ने शॉल ओढ़ाकर और महाकाल का प्रसाद देकर राज्यपाल को सम्मानित किया उसके बाद राज्यपाल इंदौर रोड पर एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए। राजीव गाँधी ने 1986 में महिला मुस्लिम अधिनियम पारित करा दिया था जिसके कारण मोहम्मद खान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
.jpeg)



