शादी डॉट कॉम पर हुई युवक से पहचान, कोर्ट मैरिज के बहाने होटल में किया रेप
.jpg)
जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी के बहाने से हुए रेप का मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला रायपुर छत्तीसगढ़ की युवती के साथ हुआ है युवती ने शादी डॉट कॉम डेटिंग एप के जरिए बांदा के युवक से पहचान हुई थी, युवक ने कोर्ट मैरिज करने युवती को रायपुर से जबलपुर बुलाया था, एक होटल में तीन दिन तक वह रुके रहे। जिसके बाद युवक ने युवती को जबलपूर स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गया युवती ने थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है और वह प्रेग्नेंट है।
पुलिस के मुताबिक युवती ने मां के साथ आकर थाने में मामला दर्ज करवाया था, आरोपी आदित्य साहू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया युवती रायपुर की रहने वाली है और पैरामेडिकल से डिप्लोमा की है। और वह अपनी मां के साथ रहती है और मां खेती का काम करती है। और डेटिंग एप में उसकी पहचान आदित्य साहू से अगस्त माह में हुई थी।
शादी का झांसा देकर बुलाया-
आदित्य ने युवती को फोन किया और बोला कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है, उसके साथ में उसने अपनी दादी से भी बात कराइ थी जिससे युवती को यकीन हो जाए कि युवक शादी करने तैयार है। युवक ने युवती को झांसे में लेते हुए बोला की जबलपुर चलो कोर्ट में शादी करेंगे इसके बाद घर वालों को बताएँगे। 14 दिसम्बर को युवती उसके झांसे में आगई और वह रायपुर स्टेशन पहुंच गई वहीँ पर वह युवक भी आ गया और दोनों ट्रैन से जबलपुर आ गए।
जबलपुर के होटल में 2 दिन तक किया रेप-
जबलपुर के रसल चौक स्थित होटल रीगल होटल में दोनो रुके, इस दौरान उसने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया, जब युवती ने विरोध किया तो उसका कहना था कि हम शादी कर लेंगे। 17 दिसम्बर की सुबह उन्होंने होटल से चेकआउट कर लिया उसके बाद वह स्टेशन पहुंचा उसने युवती से स्टेशन पर बैठने को कहा और बोला कि में कोर्ट से वकील और खाने का सामान लेने जा रहा हू। दो घंटे हो चुके वह नहीं लौटा तो उसने फ़ोन किया लेकिन फोन न उठा ना ही रिटर्न आया।
युवती को काफी घंटो बाद बताया कि वह घर आ गया है-
राज नौ बजे आदित्य ने फोन कर बताया कि वह अपने घर की ट्रैन में बैठ गया है। युवती से बोला कि उसकी ट्रैन रात 10 बजे है तुम भी घर चली जाओ। इतना होने के बाद युवती ने अपनी मां को आपबीती सुनाई और रायपुर चली गई इसके बाद से आदित्य ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। मां को लेकर युवती आदित्य के घर बांदा गई उसके घर वालों ने आदित्य और उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद माँ और बेटी ने जबलपुर आकर ओमती थाने में मामला दर्ज करवाया।




