लाठी तोड़ने के लिए बेजुबान का सहारा, पत्थर पटक कर ले ली स्ट्रीट डॉग की जान

लाठी तोड़ने के लिए बेजुबान का सहारा, पत्थर पटक कर ले ली स्ट्रीट डॉग की जान
ग्वालियर/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को डंडे से बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला. कारण बस यह था कि युवक की फीमेल डॉग के पास स्ट्रीट डॉग आता था. बता दें कि युवक के घर पर भी फीमेल डॉग है. मरने वाला स्ट्रीट डॉग उसके डॉग के साथ खेलने आता था कई बार युवक उसे भगा चुका था लेकिन वह रोज आता था. एक दिन पहले जब युवक बाजार से लौटा तो उसने स्ट्रीट डॉग को उनके दरवाजे पर बैठा देखा. इस पर उसे गुस्सा आ गया ओर पास पड़ा डंडा उठाकर उस पर टूट पड़ा इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद हंगामा मच गया. जिसके बाद एक एनिमल लवर ने यह वीडियो देखते ही हजीरा थाना पुलिस के पास पहुंचकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की. जब जांच पड़ताल को आगे बढ़ाई तो जानकारी मिली की वीडियो में कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या करने वाले की पहचान बंटी बेस के रूप में हुई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
डॉक्टर ने भी की थी कुत्ते की हत्या
इस घटना के पहले भी एक मामला ऐसा ही आया था जब एक डॉक्टर ने स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से काट दिया था. इसके बाद अब यह दूसरा दूसरा मामला सामने आया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.




