सभी खबरें

खतरनाक केमिकल मिलाकर बना रहे थे जलेबी और नमकीन, इस तरह से हुआ खुलासा, फैक्ट्री हो गई सील.. 

सागर/निशा चौकसे:- प्रदेश को मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत सागर जिले को मिलावट मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर आर्य के निर्देश पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश चौबे और राजेश राय के साथ सुभाष नगर स्थित निर्मल भोली फूड फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की. अपर कलेक्टर ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त होने के बाद कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई जो निरंतर जारी है.
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुभाष नगर औद्योगिक क्षेत्र में निर्मल भोले फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई. बता दें कि नमकीन की फैक्ट्री में कपड़े रंगने वाले अखाद्य रंग तथा खाद्य सिट्रिक एसिड का उपयोग नमकीन बनाने में करना पाया गया. लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी पाया गया. जिस कारण नमूने सैंपल हेतु लिए गए और जनहित को ध्यान में रखते हुए समस्त नमकीन की बिक्री पर रोक लगाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया. 

चितौरा में भी हुआ था मामला 
ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहां अन्नपूर्णा दही बड़ा सेंटर चितौरा से जांच के दौरान मावे की जलेबी में स्टार्च की मिलावट पाई गई. मिल्क केक स्वयं के द्वारा न बनाकर बाहर से सप्लाई होना बताया. मावे की जलेबी और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए गए. गिरिराज स्वीट चितौरा में अमानक बेसन के लड्डू का विक्रय करते पाए जाने पर समस्त लड्डू को नष्ट करा दिया गया है. लड्डू करीब 10 किलो थे. जिनकी कीमत लगभग 2 हजार रुपए थी. 
इसके साथ ही मेन रोड स्थित समस्त प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. दुकानदारों को स्वच्छता और मानक खाद्य पदार्थों का विक्रय करने संबंधी निर्देश दिए गए. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button