अब स्मृति ईरानी हो गई है "डोकरी", BJP की सरकार में महंगाई बन गई है "हेमा मालिनी और अप्सरा" – अरुण यादव

भोपाल/खाईद जौहर : मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश का चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंच रहे नेताओं की ज़ुबान लगातार फिसल रहीं है।
इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके अरुण यादव के बोल भी बिगड़ गए, और उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो महंगाई किसी समय में बीजेपी को महंगाई “डायन” नजर आती थी, वही महंगाई अब उन्हें “अप्सरा या हेमा मालिनी” बन गई है। इसी के साथ उनकी ज़बान फिसल गई और उन्होने स्मृति ईरानी को डोकरी भी कह दिया।
दरअसल, जब अरुण यादव जनता को सबोधित कर रहे थे तभी जनता में से जब किसी ने निमाड़ी में पूछा कि ‘अब कहां गई स्मृति ईरानी’ तो अरूण यादव ने भी उसी भाषा में जवाब देते हुए कहा कि “स्मृति ईरानी अब डोकरी हो गई है।” उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि “राजू भाई, स्मृति इरानी बहुत याद आ रही है तुमको, क्या बात है..अब वो डोकरी (बूढ़ी) हो गई है। उनकी इस बात पर जनता ने खूब तालियां बजाई और समर्थन किया।
बता दे कि निमाड़ी भाषा में डोकरी (Dokri) का अर्थ बूढ़ी महिला होता है।
अरूण यादव ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय बीजेपी द्वारा पेटी तबला लेकर गाते थे “महंगाई डायन खाए जात है। लेकिन आज खाने के तेल का भाव, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे है, “हमारे जमाने में महंगाई डायन थी, आपकी सरकार में महंगाई अप्सरा बन गई है, हेमा मालिनी बन गई है, अब उनको डायन नजर नहीं आती है।
इधर, महंगाई की तुलना हेमा मालिनी से करने और पर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। बीजेपी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि- “मैं लड़की हूँ, लड़ूंगी” मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता हैं।

.jpeg)


